पुलिस ने छह नामजद किए मोहलत बस आज तक की
क्रांतिचौक के समीप मंगलवार रात करीब 8 बजे एक खल-बिनौला की दुकान में इनोवा सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 80 हजार की नकदी सहित गल्ला ले उड़ने के मामले में आदमपुर पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
आईओ सीताराम ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान के भिरानी थाने में पकड़े गए गांव बुड़ाक निवासी युवक अजय से पूछताछ के आधार पर आदमपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव कुतियावाली निवासी कपिल पुत्र शीशपाल, गांव सीसवाल निवासी राकेश पुत्र मोमनराम, अशोक पुत्र रामपारायण, गांव आदमपुर निवासी सुनील उर्फ कालू पुत्र सूबे सिंह वेदू उर्फ विष्णु पुत्र सुभाष लाखपुल निवासी अजय के खिलाफ धारा 395, 307 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि डकैती की घटना के बाद बुधवार सुबह दुकानदारों ने बाजार बंद कर धरना दिया था। इस दौरान व्यापारियों ने कहा था कि अगर शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक रोक देंगे।
मंडी आदमपुर | गांवसीसवाल में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से तेल चुरा लिया। पुलिस को दी गई शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ साहब राम ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गत रात्रि सीसवाल ट्रांसफार्मर से 95 लीटर तेल चुरा लिया। आईओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आदमपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मामले में दोषी बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।