- Hindi News
- मिंडा स्कूल के छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
मिंडा स्कूल के छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
मंडी आदमपुर | गांवबगला के मोगा देवी मिंडा मैमोरियल स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों ने गुरुवार को आदमपुर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य मैथ्यू वर्गिस ने बच्चों को अपना घर मोहल्ला शहर देश स्वच्छ रखने की प्रेरणा दी। वर्गिस ने विद्यालय के इको क्लब की संचालिका प्रोमिला के नेतृत्व में बच्चों को स्वच्छता रैली के लिए रवाना किया। इस दौरान स्वच्छता विषय पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सन्नी वर्मा, रोशनी मौजूद रहे।