मान्यता और जतिन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मंडी आदमपुर | गांवबगला के मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने शिरकत की। डायरेक्टर एमसी जोशी, प्राचार्य मैथ्यू वर्गिस, उप-प्राचार्य आलोकिता ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर संस्थापक स्व.शादीलाल मिंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रतियोगिता में लड़कियों में मान्यता लड़कों में जतिन बेस्ट खिलाड़ी चुने गए।मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण हैं। अंतिम दिन फ्राग रेस में गौरव, पुनीत, अनुज, रितिका, नविता प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। 100 मी. में आर्यन, सोनू, अमित, कृशा, विजेता, लक्ष्मी, नृपेंद्र, सोनू, सचिन, शिशिका, नेहा, रीमा प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। 400 मीटर में कक्षा सातवीं आठवीं से अंकित, अमित दीपेश तथा लड़कियों में अक्षिमा प्रियंका, पूजा क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। अभिभावकों की रेस में रामेश्वर प्रथम, तनसुख द्वितीय अजय तृतीय रहे। महिला वर्ग में रानी, सुमन शशिकला क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे।
बेस्ट छात्रा मान्यता को समानित करते बॉक्सर मनदीप जांगड़ा, प्राचार्य अन्य।