पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय स्पार्क 2015 कार्यक्रम

मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय स्पार्क 2015 कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | मदर्सप्राइड कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय स्पार्क 2015 कार्यक्रम का आगाज हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा जैन तेरापंथी सभा के प्रदेशाध्यक्ष घीसाराम जैन ने किया जबकि अध्यक्षता बीईईओ आशा रानी और व्यापार मंडल प्रधान तरसेम गोयल ने की। समारोह की शुरूआत परेड के साथ हुई। डायरेक्टर धर्मवीर जांगड़ा और प्राचार्य आरके शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच सुभाष अग्रवाल, श्यामलाल जैन, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण सेठी, पपेंद्र ज्याणी, मा.वजीर सिंह, जेपी पाहवा, राजकुमार जांगड़ा, मांगेराम, लीलाधर, गोविंद गोयल, जगदीश पटवारी, प्रदीप महेश्वरी, राकेश शर्मा, कृष्ण, राजीव शर्मा, आरसी झूरिया, ललित, राजेश आदि मौजूद रहे।