- Hindi News
- कविता गायन स्पर्धा में सुनील ने बाजी मारी
कविता गायन स्पर्धा में सुनील ने बाजी मारी
मंडी आदमपुर | गांवसीसवाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाए जा रहे हिंदी सप्ताह का समापन शनिवार को कविता गायन स्पर्धा हुई। हिंदी प्राध्यापक अशोक वशिष्ठ की देखरेख मनाए गए हिंदी सप्ताह में सुलेख प्रतियोगिता, अनुच्छेद पठन, निबंध लेखन, भाषण, व्याकरण, शुद्ध उच्चारण लेखन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण में गोविंद प्रथम, व्याकरण प्रतियोगिता ने विवेकानंद सदन प्रथम, कविता गायन में सुनील प्रथम, अनुच्छेद पठन में चंद्रमोहन प्रथम और सुलेख प्रतियोगिता में संजय प्रथम रहा। इस दौरान हिंदी को उसका सम्मान दिलाने के लिए संकल्प लिया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापक पंकज शर्मा, पंकज जैन, विनेश गोयल, सुमन पीयूष ने निभाई। मौलिक मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभु सिंह, सुरेन्द्र, नरेश उपस्थित थे।