ज्ञानपीठ समिति की विचार गोष्ठी आज
मंडी आदमपुर | कॉलेजरोड पर ज्ञानपीठ समिति आदमपुर की रविवार शाम को विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। समिति के प्रधान पूनमचंद पूनिया ने बताया कि शाम साढ़े 5 बजे भारतीय संस्कृति संस्कार विषय पर होने वाली गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अशोक आर्य शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य वक्ता भी विस्तार से अपना व्याख्यान देंगे।