पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने मंडी बंद करने की चेतावनी दी

व्यापारियों ने मंडी बंद करने की चेतावनी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरौती चोरियों की घटना से व्यापारी आहत

भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर

मंडीके दो व्यापारियों से मांगी गई चौथ क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आहत आदमपुर के व्यापारियों ने सोमवार को मंडी बंद करने की चेतावनी दी है। शनिवार को व्यापार मंडल प्रधान तरसेम गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी ओमप्रकाश से मिला।

प्रधान तरसेम गोयल ने कहा कि क्षेत्र में हर रोज चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। चोर दिनदिहाड़े रातों को चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर चुके हैं लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले को ट्रेस नहींं कर सकी है। मंडी के व्यापारी पहले भी कई बार थाना प्रभारी से मिल चुके हैं लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा िक रविवार तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो सोमवार को व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे। इस बारे में जब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस सभी मामलों में केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। अगर व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखते है तो यह उनका अपना फैसला है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।