पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को सिलाई की विधियां सिखाई

महिलाओं को सिलाई की विधियां सिखाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | कृषिविज्ञान केंद्र गांव सदलपुर द्वारा एससी वर्ग की महिलाओं के लिए हांसी में चल रहे कढ़ाई एवं सिलाई का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में एचएयू के विस्तार शिक्षा निदेश डॉ.आरएस आंतिल ने शिरकत की। डॉ.आंतिल ने महिलाओं को स्वावलंबी बनकर अपने परिवार समाज को ऊंचा उठाने का आह्वान किया। संयोजक डॉ. एसके ढांडा ने केंद्र के गतिविधि का ब्यौरा दिया। शिविर में आसपास के 17 गांवों की 30 महिलाओं युवतियों को वरिष्ठ जिला विस्तार विशेषज्ञ डॉ.विनीता जैन और कांता गुप्ता के अलावा विवि से डॉ.नीलम खेतरपाल, डॉ.चंद्रकला सिंह, डॉ.शीला सांगवान, डॉ. शशिकांता वर्मा ने महिलाओं को पेपर पैटर्न द्वारा सिलाई करना, कपास चुनने के बैग बनाना, कैपरॉन, मशीन की देखरेख, खिलौने बनाने की तकनीक सिखाई।