आधुनिक रामायण से बुराइयों पर कटाक्ष
मंडी आदमपुर | आदमपुरके राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के हॉस्टल विद्यार्थियों ने शुक्रवार रात फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। शुभारंभ फार्मेसी के एचओडी जगमोहन सिंह अंजू दुहन ने संयुक्त रूप से किया। छात्र दीपक ने जहां गीत पेश किया वहीं नीरज, प्रशांत हरिओम ने नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र धम्मल पल वलिया सुनील ने अपनी कॉमेडी से मनोरंजन किया वहीं छात्र रोहित, धम्मल, अरविंद, कल्याण, दिवाकर, चरणजीत राहुल ने आधुनिक रामायण पेश कर सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किए। इस मौके पर एचओडी विजेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, कपिल भोरिया, राजेश जिंदल, वेदपाल यादव, विजेंद्र सिंह, मोनिका, मोहित जिंदल, मनोज कुमार, बलराज, प्रवीण महता, सतबीर भगत आदि मौजूद थे।