पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया

पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | ढाणीमोहब्बतपुर के आजाद हिंद युवा क्लब द्वारा मंगलवार को शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता के तौर पर गोभक्त परमानंद लांबा ने बोलते हुए कहा कि आज हमारे देश की पीढ़ी शहीदों के दिए हुए बलिदान को भुलाकर पश्चिमी सभ्यता के चक्कर में फंस चुकी है। इसी वजह से हमारी सभ्यता खतरे में पड़ गई है। कार्यक्रम में शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रधान संतोष कुमारी, नीलम, मंजू, मा.सुभाष, सुभाष कुलचानिया, पवन वर्मा, प्रमोद, कुलदीप, सूबेसिंह आदि सदस्य मौजूद थे।