मदर्स प्राइड स्कूल में मनाई शहीद जयंती
मंडी आदमपुर | अग्रोहारोड स्थित मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर धर्मबीर जांगड़ा प्राचार्य आरके शर्मा ने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि शहीद भगत सिंह ने देश सेवा में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे। इस मौके पर संजय भारतीय, सतपाल खिचड़, हेमलता शर्मा, कुलबीर, सचिन राड़, अश्वनी, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं बोगा मंडी में शहीद भगतसिंह युवा मंडल की ओर से भगतसिंह जयंती पर मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।