पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसारिक कष्टों से मुक्ति देती हैं मां चंद्रघंटा

सांसारिक कष्टों से मुक्ति देती हैं मां चंद्रघंटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | देवशक्ति ज्योत प्रकाश के तत्वावधान में बोगा मंडी स्थित बाल भारती स्कूल के मैदान में 8वें नवरात्र महोत्सव में कथा वाचक सागर आदमपुरिया ने शनिवार को तीसरे नवरात्र की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि देवी के नौ रूपों में से दुर्गा का तृतीय रूप चंद्रघंटा है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन और अर्चना किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जागृत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।