पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी लेके आती भाग, क्यों मारो इन्हें...

बेटी लेके आती भाग, क्यों मारो इन्हें...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लॉथमार्केट में जय मां दुर्गा जागरण समिति द्वारा चल रहे चौथे नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार रात को बेटी बचाने का संदेश दिया। कोलकाता से पहुंचे गायक राजू मेहरा ने \\\'बेटी लेके आसी अपनों भाग, क्यों मारो इन्हें कोख में, गाया तो पंडाल में मौजूद भक्त यह सोचने पर मजबूर हो गए कि नवरात्रों में हम माता को पूजते है और उसी देवी स्वरूप कन्या की कोख में हत्या कर देते है। हमें बेटियों को बचाना होगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.लाला लखीराम भोडिया वाला परिवार से नोरंग राय गोयल, सज्जन गोयल अर्जुन दास ने संयुक्त रूप ज्योत प्रज्जवलित कर किया। मेहरा ने \\\'मेरी मइया मेरे घर आई मैं तो झूम-झूम बांटू बधाई, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बांटूगा, थारा मंदिर प्यारो-प्यारो लाग्य रे मां, जो कर सका कोई काम चुनरिया कर जाएगी... आदि भजन सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे।