- Hindi News
- तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, मां, मां...
तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, मां, मां...
कपड़ामार्केट में जय मां दुर्गा जागरण समिति की ओर से आयोजित चौथे नवरात्र महोत्सव के दौरान रविवार रात दिल्ली से पहुंचे गायक शीतल पांडे ने मां की महिमा का गुणगान किया। शीतल पांडेय ने अपने चिर परिचित अंदाज में माता की भेंट सुनाते हुए देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा जैन तेरापंथी सभा के अध्यक्ष घीसाराम जैन ने ज्योत प्रज्जवलित कर किया जबकि अध्यक्षता समाजसेवी कृष्णा भाटी ने की। पांडे ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है मां मां... भजन गाया तो श्रद्धालु भावुक हो गए। मां की महिमा बताते हुए पांडे ने कहा कि जिसने तुमको जन्म दिया है पहले उसकी सेवा करों। अगर इंसान को मां-बाप का आशीर्वाद मिल जाए तो तीर्थ पर जाने की आवश्यकता नहीं है। गायक ने सज-धज कर बैठी मां, और मंद-मंद मुस्काएं, मैं क्यू बोलूं मैय्या जी, तनै सब बातां का बेरा सै, आज मैय्या का जगराता, खुश हो जाए सांवरा तो ठाठ कर देता है, ज्यादा उड़ने वालों के पर ये काट लेता है, जीवन तो मैय्या एक रेल है, कभी पैसेंजर कभी मेल है, नीलकंठ पे चढ़ के पीग्या भोला एक बाल्टी भांग... आदि भजन पर श्रद्धालुओं को जमकर झूमाया। अतिथियों को समिति के प्रधान सतपाल भांभू भारतीय युवा अग्रवाल विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश सिंगला ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जबकि मंच संचालन पवन जैन ने किया।
आदमपुर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में भजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।