पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़ा में बीच बचाव करने पर युवक को चाकू घोंपा

झगड़ा में बीच बचाव करने पर युवक को चाकू घोंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदमपुर-भादराफाटक पास कुछ युवक मिलकर एक युवक को पीट रहे थे। इस दौरान उक्त युवक का भाई बीच बचाव के लिए आया तो बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लाइनपार निवासी 22 वर्षीय घायल उग्रसेन को आदमपुर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां गंभीर हालत के चलते परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल ले गए।

पुलिस को दिए बयान में उग्रसेन ने बताया कि रात साढ़े 8 बजे वह बाजार की ओर जा रहा था। क्रांति चौक पर उसके भाई सुशील को कुछ युवक पीट रहे थे। जब उसने बीच-बचाव करना चाहा तो युवकों ने उसकी पिटाई की दी। इस दौरान आदमपुर निवासी मोहित मल्होत्रा उसके साथियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 323, 324, 341, 506 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।