पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 कन्याओं का सामूहिक विवाहोत्सव 26 को

31 कन्याओं का सामूहिक विवाहोत्सव 26 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | स्वामीसदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीकृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता अनिल बंसल राकेश शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को भिवानी के श्रीकृष्ण प्रणामी राधिका धाम में यह विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता अपनी लड़की की शादी करवाने के लिए श्रीकृष्ण प्रणामी कन्या विवाह समिति आदमपुर के सदस्यों से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।