पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर युवक ने तोड़ा दम

रेलवे स्टेशन पर युवक ने तोड़ा दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | मां-बापके पास सिरसा जा रहे एक 30 वर्षीय युवक की रविवार को आदमपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक मौत हो गई। सिरसा रेलवे पुलिस युवक मनोज जांगड़ा की मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है। रेलवे पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई जगदीश पुत्र र| सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मनोज सिरसा ट्रेन में जाने के लिए आदमपुर रेलवे स्टेशन पर आया हुआ था। स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले मनोज अचानक बेहोश हो गया। राहगीर यात्री उसे आदमपुर के सामान्य अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी के एएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।