कबड्डी में कोहली की टीम रही प्रथम
आदमपुरके खेल स्टेडियम में सोमवार को राजीव गांधी खेल अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय की प्रतियोगिताएं हुई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों की कबड्डी में कोहली प्रथम, लड़कियों में मंडी आदमपुर प्रथम रहा। लड़कों की वालीबाल में ढाणी मोहब्बतपुर प्रथम, लड़कियों में मोडाखेड़ा प्रथम रहा। हैंडबाल मुकाबले में दोनों वर्गों में मंडी आदमपुर प्रथम रहा।
लड़कियों के कुश्ती मुकाबलों में 38 किलो ग्राम भार वर्ग में मोडाखेड़ा की चंद्रकला प्रथम, 40 में मनीषा, 43 में सीसवाल की खुशबू, 46 में मोडाखेड़ा की गीता, 49 में सीसवाल की अंजू, 52 में मोडाखेड़ा की सोनू, 56 में मोडाखेड़ा की कविता, 60 में मंडी आदमपुर की अनीसा, 65 में मंडी आदमपुर की अंजलि प्रथम रही। 100 मीटर रेस में अंजू प्रथम, 400 में मनीषा, 800 में पूनम, 1500 में प्रोमिला, 3 हजार में ममता प्रथम रही। लंबी कूद में लक्ष्मी, ऊंची में मीनू, गोला चक्का फेंक में अंजू प्रथम रही। लड़कों के कुश्ती मुकाबलों में 42 किलो में अशोक प्रथम, 46 में राकेश, 50 में रिंकू, 54 में नसीब, 58 में कमल, 63 में प्रदीप प्रथम रहा। 100 400 मीटर रेस में आदमपुर का सुखराम प्रथम, 800 में ढाणी मोहब्बतपुर का सुनील, 1500 में आदमपुर का चंद्रमोहन, 3 हजार में सदलपुर का मनोज प्रथम रहा। लंबी ऊंची कूद में असरावां का रवि प्रथम, गोला फेंक आदमपुर का हरीश प्रथम, चक्का फेंक में आदमपुर का बादल प्रथम रहा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी दर्शन कुमार मिढ़ा, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण सेठी भांभू, कोच हरमेश, बलवंत ढाका, जगदीप, डीपीई दुष्यंत कुमार, सुभाषचंद्र, पीटीआई हवा सिंह, अशोक वेदपाल आदि मौजूद थे।
विजेताओं के खाते में जाएगी इनाम की रािश
डीएसओदर्शन कुमार ने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली अथवा विजेता प्रतिभागियों को इनाम में मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में जाएगी।
विजेता छात्राओं के साथ डीपीई सुभाषचंद्र, दुष्यंत कुमार अन्य