पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मटका रेस प्रतियोगिता में सुमित्रा रही पहले स्थान पर

मटका रेस प्रतियोगिता में सुमित्रा रही पहले स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुभाषचंद्र भांभू ने किया जबकि अध्यक्षता सीडीपीओ वीना रानी ने की। प्राचार्य भांभू ने महिलाओं को गृह कार्यों के साथ खेलों तथा सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। स्पर्धा में 30 वर्ष से कम की 300 मीटर रेस में कोहली की सुनीता ने प्रथम, दड़ौली की शर्मिला द्वितीय आदमपुर की बसकौर तृतीय स्थान पर रही।

400 मीटर में आदमपुर गांव की कंचन प्रथम, आदमपुर की पूनम द्वितीय, सदलपुर की माया तृतीय रही। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में गांव आदमपुर की कंचन प्रथम, सदलपुर की बिमला द्वितीय किशनगढ़ की मुकेश राव तृतीय रही। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में कोहली की रेणु प्रथम, इसी गांव की सुमित्रा द्वितीय किशनगढ़ की सुनीता तृतीय रही। मटका रेस में कोहली की सुमित्रा ने प्रथम, सीसवाल की सरोज द्वितीय मंडी आदमपुर की मुकेश तृतीय रही। आलू-चम्मच रेस में सीसवाल की सरोज, सीसवाल की सावित्री द्वितीय तथा चौधरीवाली की माया देवी तृतीय रही। इस मौके पर सुपरवाइजर अनिता गिल, सर्वेश, सुशीला नैन, डीपीई रामकुमार बेनीवाल, महावीर सिंह, रणधीर शास्त्री, रोहताश, कांता, सुचेता, आरती, गुणपती, सुधीर, नरेश कुमार, महेंद्र सहित अनेक आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर मौजूद रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा।

आदमपुर के राजकीय विद्यालय में मटका रेस में दौड़ती महिलाएं।