- Hindi News
- किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मंडी आदमपुर | गांवबगला के मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल में जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुभाष जैन ने किया। निदेशक एमसी जोशी ने मिंडा खेल अकादमी द्वारा चलाए जा रहे खेलों के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबलों में छात्रा अक्षिमा, प्रियंका, सिमरन, नेहा, यशमिता, मानता, रेनू तथा छात्र नवीन, राहुल, नवदीप, निपुण, गणेश ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं खुशबू मुस्कान ने रजत पदक प्राप्त किया। साहिल, आयुष, मनीष, विवेक, योगेश, साहिल, राहुल, अंकित, राहुल ने रजत पदक हासिल किया। सुल्तानपुर के इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा दीपेश, अंकित मलिक, जतिन, निखिल, अभिमन्यु, दिनेश, प्रियंका ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। रवि, निशु, विनोद, रोजी, श्वेता ने रजत पदक दीपक मलिक ने अपने वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर किक बॉक्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजर| सन्नी वर्मा आदि मौजूद रहे।