पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर हलके में भाजपा के 25 हजार सदस्य बनाए जाएंगे

आदमपुर हलके में भाजपा के 25 हजार सदस्य बनाए जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारमंडल धर्मशाला में सोमवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आदमपुर हलका सदस्यता प्रमुख पवन खारिया की अगुवाई में एक कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य वक्ता जिला सदस्यता प्रमुख प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि पार्टी ने आदमपुर हलके में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा हर बूथ पर 150 कार्यकर्ता बनाए जाएंगे।

मलिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑन लाइन सदस्यता के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता एवं अंत्योदय योजना के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला सहप्रमुख सतपाल शर्मा, कर्ण सिंह राणोलिया पवन खारिया ने कहा कि हर कार्यकर्ता सदस्य बनाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं ताकि जनता को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फायदा मिल सके। इस दौरान सर्वसम्मति से विक्रम कासनिया को बालसमंद मंडल का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मुनीष ऐलावादी, अरुण शर्मा, पुरुषोत्तम राणा, सुभाष, सुरेश जैन, योगेश सिहाग, भूपसिंह रोहिला, घनश्याम शर्मा, सीताराम गोदारा, सूरजभान महला, प्रदीप शर्मा, सुरजीत घोटिया, साधुराम जाखड़ दीपा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आदमपुर में कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा नेता पवन खारिया।