पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवचयनित जेबीटी ने रोष प्रदर्शन किया

नवचयनित जेबीटी ने रोष प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | आदमपुरहलके के नवचयनित जेबीटी शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति को लेकर सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। बाद में व्यापार मंडल धर्मशाला में बैठक की। बैठक के दौरान इन शिक्षकों ने भाजपा नेता कर्ण सिंह रानोलिया, श्रीनिवास गोयल, मंदीप मलिक, पवन खारिया को सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षकों ने यथाशीघ्र उनको नियुक्ति देने की मांग की। ज्ञापन पाकर भाजपा नेताओं ने शिक्षकों की मांग को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संदीप मोडाखेड़ा, विनोद, सुनील, जितेंद्र, प्यारेलाल, ज्योति कल्याणी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।