- Hindi News
- एमसीएच यूरोलॉजी में क्षितिज ने हरियाणा में टॉप किया
एमसीएच यूरोलॉजी में क्षितिज ने हरियाणा में टॉप किया
आदमपुरके जाने माने डॉ. श्याम बिश्नोई के भतीजे डॉ. क्षितिज बिश्नोई ने चंडीगढ़ पीजीआई की ओर से जारी एमसीएच यूरोलॉजी की सूची में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि ऑल इंडिया में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डॉ. श्याम ने बताया कि प्रदेश में केवल चंडीगढ़ पीजीआई में ही एमसीएच यूरोलॉजी में केवल मात्र तीन पद है। जिनमें से एक पद पर क्षितिज का चयन हुआ है। जबकि अन्य दो पदों पर पंजाब पांडिचेरी के उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
क्षितिज के परिवार के आठ सदस्य इसी पेशे से जुड़े हैं। उनकी मां सुमन बिश्नोई अग्रोहा में एक प्राइवेट अस्पताल की संचालिका हैं। जबकि उनकी प|ी डॉ. सरिता उनके मामा डॉ. युद्धवीर बेनीवाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। वहीं उनके चाचा डॉ. श्याम बिश्नोई मौसी डॉ. किरण मंडी आदमपुर में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन डॉ. खुशबू एमबीबीएस के तृतीय वर्ष डॉ. जीवनी एमबीबीएस प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वे इस मुकाम पर अपने स्वर्गीय नाना सूरजभान बेनीवाल दादा रुलीराम खिचड़ की प्रेरणा से पहुंच पाए हैं। जिससे उन्हें हरियाणा टॉप करने में मदद मिली।
डॉ. क्षितिज ने बताया कि उन्होंने 2004 में एआईपीएमटी पास करके सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 2010 में एम्स दिल्ली से 15वीं रैंक लेकर एमएस जनरल सर्जरी में दाखिला लिया था। क्षितिज ने बताया कि उनके पिता हरियाणा उद्योग विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर है। उनके चयन पर पपेंद्र ज्याणी, सुनीता ज्याणी, ज्योत्सना बेनीवाल, मा. वजीर झांसल, रामकुमार काकड़, सुरेश काकड़, मुकेश पाहवा, राकेश शर्मा, धर्मबीर जांगड़ा, पवन खारिया, पुरुषोतम राणा, मनीष ऐलावादी आदि ने बधाई दी।
डॉ. क्षितिज