पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंडागर्दी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी

गुंडागर्दी के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें व्यापारियों दुकानदारों ने बढ़ती गुंडागर्दी, चोरी लूटपाट की घटनाओं से परेशान होकर बुधवार सुबह व्यापार मंडल के नेतृत्व में क्रांति चौक पर एकत्रित होकर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सुबह 9 बजे क्रांति चौक पर मेन बाजार, लेडीज मार्केट, एडीशनल मंडी, नई अनाज मंडी, बोगा मंडी, टेलर मार्केट के व्यापारियों ने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर करीब तीन घंटे बाजार बंद रखा। इसकी सूचना मिलने पर व्यापारियों को समझाने के लिए डीएसपी हनुमान प्रसाद, एसएचओ ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारियों का गुस्सा पुलिस को देखकर फूट गया और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, आदमपुर पुलिस स्टाफ को चेंज करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद डीएसपी हनुमान प्रसाद ने व्यापारियों के गुस्से को शांत करने का प्रय| करते हुए उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन व्यापारी मौके पर एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

इसके बाद डीएसपी आदमपुर पुलिस के साथ पुलिस स्टेशन में चले गए। उसके बाद डीएसपी ने वार्तालाप के लिए थाने बुलाकर व्यापारियों से बातचीत की। जहां व्यापारियों ने डीएसपी की मौजूदगी में एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता से फोन पर बातचीत करते हुए आदमपुर थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों की शिकायत करते हुए कस्बे में मंगलवार रात्रि हुई डकैती, करीब दो सप्ताह पूर्व नई अनाज मंडी से हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ने पीसीआर लगाने आदमपुर थाने के कर्मचारियों द्वारा फोन उठाने की शिकायत की। एसपी से आश्वासन के बाद व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को शुक्रवार तक कार्रवाई करने का समय दिया। प्रधान तरसेम गोयल ने बताया कि अगर शुक्रवार तक पुलिस सभी मामलों में उचित कार्यवाही नहीं करेगी तो शनिवार सुबह सभी व्यापारियों के सहयोग से आदमपुर रेलवे ट्रैक बाइपास रोड को जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डकैती के घटनाक्रम के बाद जब पीड़ित व्यापारी सचिन मित्तल द्वारा थाने में फोन मिलाया गया तो फोन से संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्होंने पुलिस स्टेशन में आकर थाने का फोन मिलने का कारण पूछा गया तो पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि बजट होने के कारण फोन का कनेक्शन कटा हुआ है। इसमें केवल इनकमिंग है। व्यापारियों ने कहा कि वे चंदा इकट्ठा कर पुलिस चाहे