पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मदर्स प्राइड कान्वेंट स्कूल में स्पार्क कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मदर्स प्राइड कान्वेंट स्कूल में स्पार्क कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | मदर्सप्राइड कान्वेंट स्कूल में चल रहे दो दिवसीय स्पार्क कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में आर्यभट्ट सैटेलाइट सिस्टम,अग्नि-मिसाइल,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर एक्लिप्स,पवन चलित चक्कियां,सोलर सिस्टम, उपग्रह सहित कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के जरिए आए हुए अतिथियों अभिभावकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाराज अग्रसेन स्कूल के निदेशक आरयू तिवारी ने शिरकत की। एमटीएस स्कूल भट्टू के निदेशक गोविंद गोयल बैंक ऑफ बड़ोदा के प्रबंधक धर्मवीर बूरा ने कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस मौके पर डायरेक्टर धर्मवीर जांगड़ा, प्रिंसिपल आरके शर्मा मौजूद रहे।