पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर में घर में घुसकर हमला करने वाले की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ को ज्ञापन दिया

आदमपुर में घर में घुसकर हमला करने वाले की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ को ज्ञापन दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादूकॉलोनी में हमले करने वाले गिरफ्तार आरोपियों को कॉलोनी में जमानत पर रिहा होकर घूमता देख एक बार फिर रविवार को कॉलोनी निवासियों ने एसएचओ को शिकायत दी है। कॉलोनी निवासी माकपा कार्यकर्ता भवन निर्माण कामगर यूनियन के तहसील प्रधान नागरमल वर्मा, राजेंद्र, मुकेश कुमार, सूर्यभान, श्रवण कुमार, बाबूराम, रामसूरत, हवासिंह आदि ने बताया कि रविवार सायं 6 बजे करीब दो दर्जन युवक उनकी बस्ती में आए। जिनमें से करीब आधा दर्जन तो वहीं युवक थे जिनकों पुलिस ने गिरतार किया है तथा जो अदातल से जमानत पर रिहा हुए है।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस ने युवकों को पकडऩे की जमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि उन युवकों ने मोहल्ले में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर को कई युवकों ने भादू कॉलोनी में घरों में तोडफ़ोड़ करते हुए सामान लूट लिया था। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने माकपा के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दी गई शिकायत में कॉलोनीवासियों को सुरक्षा देने, लूटा हुआ सामान दिलवाने आरोपियों को तुंरत गिरतार करने की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ लडाई-झगड़े का केस दर्ज किया था। जिनको रविवार को अदालत से जमानत मिल गई।