किसानों को जैविक खेती के लाभ बताए
मंडी आदमपुर | भारतस्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से रविवार को जैविक खेती विषय पर किसानों के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में सूरजमल पूनिया राजेश कुमार ने किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में किसान अपनी फसलों में अंधाधुंध रसायनों का छिड़काव कर रहे है जो भूमि फसलों दोनों के लिए हानिकारक है। किसानों को चाहिए कि वे अपनी फसलों में कम से कम रसायनों का प्रयोग करें और जैविक खेती के तरीकों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि गोबर की खाद तैयार करके अपने खेतों में डाले जिससे जमीन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर किसान कृष्ण बेनीवाल, शिव नैन, रामसिंह, सुशील ज्याणी आदि मौजूद रहे।