- Hindi News
- किसान भूमि के अनुसार फसलों का चयन करें : आंतिल
किसान भूमि के अनुसार फसलों का चयन करें : आंतिल
मंडी आदमपुर | कृषिविज्ञान केंद्र सदलपुर की ओर से गांव पायल में काडा प्रोजेक्ट के तहत चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। शिविर में विस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ.आरएस आंतिल ने कहा कि किसानों को फसलों का चयन पानी की उपलब्धता के आधार पर करना चाहिए। जिस भूमि में पानी खारा हों, वहां खारे पानी की फसलों की ही बिजाई करनी चाहिए। केंद्र के संयोजक डॉ.एसके ढांडा ने खेती में पानी की बर्बादी को रोकने का आह्वान किया। सिंचाई विभाग के अधिकारी डीएस ढिल्लो और रामनिवास ने नहरों से किसानों के खेत तक पानी की क्षमता कैसे बढ़ाई जाने की तकनीकों के बारे में चर्चा की। वहीं डॉ.जगदेव सिंह, विनोद फौगाट, डॉ.आरएस श्योराण, डॉ.अवतार सिंह आदि ने भी महत्वपूर्ण जानकारियों से किसानों को अवगत किया।