पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरी के पैसे लेने गया श्रमिक लापता, केस दर्ज

मजदूरी के पैसे लेने गया श्रमिक लापता, केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | ढाणीमोहब्बतपुर से फतेहाबाद मजदूरी के पैसे लेने की बात कह कर घर से निकला श्रमिक राजकुमार अचानक लापता हो गया। आदमपुर पुलिस ने गांव निवासी कृष्ण पुत्र राजकुमार की शिकायत पर धारा 346 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे उसके 45 वर्षीय पिता राजकुमार फतेहाबाद में ठेकेदार के पास मजदूरी के पैसे लेने की बात कह कर घर से निकले थे। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी राजकुमार घर नहीं लौटा। पुलिस ने धारा 346 के तहत केस दर्ज कर राजकुमार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गांव में इसी दिन महेंद्र सिंह की 47 वर्षीय प|ी भतेरी देवी अपने 10 वर्षीय बेटे कुलदीप के साथ लापता हुई थी। गांव में एक साथ तीन लोगों के लापता होने से अनेक तरह की चर्चाएं है। पुलिस भी इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़ कर जांच को आगे बढ़ा रही है।