आप की जीत पर लगाई सवामणी
मंडी आदमपुर | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की हुई ऐतिहासिक जीत पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने आदमपुर में नाचकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सवामणी लगाकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। पार्टी की जीत पर हाई स्कूल रोड, मेन बाजार, क्रांति चौक के पास और एडीशनल मंडी में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। मेन बाजार में संयोजक संपत सिंह राजपुरोहित ने पार्टी की जीत पर सवामणी लगाई।