पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवानों के लिए रक्तदान शिविर आज

जवानों के लिए रक्तदान शिविर आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | शहीदभगतसिंह युवा मंडल की ओर से कॉलेज रोड पर भारतीय सेना के जवानों के लिए शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर संयोजक प्राध्यापक नरेश शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं का रक्त एकत्रित करने के लिए नई दिल्ली कैंट से आम्र्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजन सेंटर के ब्लड बैंक की टीम पहुंच चुकी है। टीम सुबह 7 बजे से ही रक्तदाताओं का रक्त एकत्रित करना शुरू कर देगी। शुभारंभ युवा समाजसेवी भूपेंद्र बेनीवाल तहसीलदार ओपी बिश्नोई करेंगे जबकि अध्यक्षता ब्रिगेडियर डॉ.संजीव शर्मा निहाल सिंह जाजूदा करेंगे।