- Hindi News
- नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
मंडी आदमपुर | पंजाबके मुक्तसर में हुई प्रथम स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल चैंपियनशिप में गांव सदलपुर के श्रीपीपासर सीनियर सेकंडरी स्कूल की टीम ने राजस्थान को हराकर वॉलीबाल शूटिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं अंडर-19 मुकाबले में रजत पदक प्राप्त किया। स्कूल डायरेक्टर सुभाष गोदारा, रामकुमार खिचड़, प्राचार्य विष्णु पूनिया ने विजेता टीम में खिलाड़ी विष्णु, ओमप्रकाश, श्यामसुंदर, मोहित, वीरेन, नरेंद्र, देवेंद्र, सुंदर, पवन, सुनील और उपविजेता टीम में जितेंद्र, सतबीर, भगतराम, हर्षदीप, गोविंद, आशीष, मंजीत का स्वागत किया। इस मौके पर सुमन गोदारा, प्रमोद, अरविंद, पवन, शिवम, सोनू, रमेशल, चरण सिंह, धर्मपाल आदि रहे।