पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | नॉदर्नइंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए परियोजना प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एक्सपीरियंस लर्निंग पर केंद्रित मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही उन्होंने मॉडल्स में समाहित विषय ज्ञान को अंग्रेजी, हिंदी संस्कृत भाषा में विश्लेषण किया। प्रदर्शनी में गणितीय विषय सांख्यिकी, बीजगणित क्षेत्र मति के प्रयोग को समझाया गया। सचिव कृष्ण सिंवर ने बताया कि शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन करते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, समय, अनुशासनआदि मापदंडों के आधार पर बेस्ट का चयन किया। इस मौके पर प्राचार्य श्रीनिवास राव मौजूद रहे।