मकान में घुसकर की तोड़फोड़
लाइनपारइलाके में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इस विवाद में हमलावरों ने घर में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और एक बाइक और इंडिगो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घायल रोशनी देवी की शिकायत पर पति-प|ी अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में वृद्धा रोशनी ने बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाली धोली के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी को लेकर सोमवार रात को जगदीश अन्य युवकों को साथ लेकर घर आया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में रोशनी के अलावा उसका पुत्र सुरेश बबलू और पुत्रवधु मंजू देवी घायल हो गए। इतना ही नहीं हमलावरों ने घर में रखा टीवी, बाइक, इंडिगो गाड़ी और अन्य सामान को तोड़ दिया। आईओ विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।