पहलम ताे पिया मन्नै दामण सिला दे...
पहलमताे पिया मन्नै दामण सिला दे, आजा नच ले, घुंघरु टूटन का आदि गीतों पर जब विद्यार्थी नाचे तो दर्शक भी अपने आप को रोक नही पाए। सोमवार को मौका था एफजीएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित टैलेंट सर्च कार्यक्रम का। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वेदपाल आर्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया, अध्यक्षता उपप्राचार्य आरके गोदारा ने की। विद्यार्थियों ने नृत्य, भजन, गीत रागनी गाकर समा बांध दिया।
गायन में ‘मामला गड़बड़ है गाकर बीए प्रथम के हरजीत सिंह ने प्रथम, ‘तू प्यार का सागर है गाकर बीएससी प्रथम की अंजू शर्मा द्वितीय एवं ‘बहुत प्यारा है हमको अपना वतन गाकर बीकॉम फाइनल के कृष्ण और रागनी सुनाकर एमएससी फाइनल की पूजा तृतीय रही। डांस में बीए फाइनल के छात्र होशियार सिंह ने पहला, बीए प्रथम की पूनम ने दूसरा एवं बीकॉम फाइनल के महावीर ने तीसरा स्थान पाया। इनके अलावा छात्रा ममता, अनु, पूनम, बिमला, सोनू, कुलदीप, महावीर, मोनू ने सुंदर डांस पेश किया। मंच संचालन डॉ. द्विजा कुमारी ने किया जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो.आत्मप्रकाश, डॉ. नेहा बिश्नोई, डॉ. सुदेश बाला, सुदेश शर्मा एवं सविता ने निभाई।
आदमपुर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।
डांस करती छात्रा ममता।