- Hindi News
- आधार कार्ड लेने के लिए घर से निकले मां बेटा लापता
आधार कार्ड लेने के लिए घर से निकले मां-बेटा लापता
मंडी आदमपुर | ढाणीमोहब्बतपुर से आदमपुर आधार कार्ड लेने की बात कह कर घर से निकले मां और पुत्र रहस्यमयी हालात में लापता हो गए। आदमपुर पुलिस ने गांव निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत पर धारा 346 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उसकी 47 वर्षीय प|ी भतेरी देवी 10 वर्षीय बेटे कुलदीप के साथ आदमपुर आधार कार्ड लेने के लिए गांव से निकले थे। लेकिन दो-तीन दिन बीत जाने के बावजूद घर नहीं लौटे है। पुलिस ने धारा 346 के तहत केस दर्ज कर मां-बेटे की तलाश शुरू कर दी है।