पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बच्चों को सरलतम विधियों से दें शिक्षा’

‘बच्चों को सरलतम विधियों से दें शिक्षा’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | आदमपुरके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड के गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया। समापन पर प्राचार्य सुभाष भांभू ने कैंप की महता प्रभावी शिक्षण के गुर बताए। कैंप के दौरान विज्ञान ग्रुप के मास्टर ट्रेनर राजीव शर्मा एवं गणित के मास्टर ट्रेनर राधेश्याम शर्मा ने खंड के दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को गणित विज्ञान किट में उपलब्ध उपकरणों का प्रायोगिक तौर पर रोचक तरीके से उपयोग के तरीके बताए। इससे वे बच्चों को रटा फिकेशन के बजाए सरलतम विधियों से ज्ञानवर्धक जानकारी दे सकें। इस मौके पर प्रभु सिंह, कमल बंसल, सुरेंद्र सिंह, घनश्याम, राजबीर, दीपक, सत्यवान, धर्मबीर, मनोज, सरोज, ज्योति, सुनीता दीप्ति मीनाक्षी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।