115 बच्चों के बीच बांटीं स्वेटर
मंडी आदमपुर | श्रीरामचरितमानससुंदरकांड प्रचारिणी सभा आदमपुर की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा छठीं से आठवीं तक के 115 गरीब जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित की गई। प्राचार्य सुभाषचंद्र भांभू ने सभा का आभार जताते हुए कहा कि सुंदरकांड प्रचारिणी सभा की तरह सभी सामाजिक संस्थाएं काम करें तो देश की तस्वीर बदलने में ज्यादा समय नही लगेगा। इस अवसर पर रामकुमार बेनीवाल, सोमेश बिश्नोई, रणधीर शास्त्री, दयानंद, वजीर सिंह, रामनारायण ग्रोवर, राजकुमार ऐलावादी, गिरदावरी शर्मा, इंदुबाला गर्ग प्रोमिला सहित अन्य उपस्थित रहे।