पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रुचिका रही प्रथम

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रुचिका रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | शांतिनिकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान भूत का वेश धारण किए एक प्रतिभागी को देखकर सभी चौंक गए। इस दौरान प्रतिभागी जमींदार, गुब्बारे वाले, मॉडल, विक्षिप्त, छात्र, भगवान, दुल्हन, बुजुर्ग, डाकू के साथ-साथ जल बचाने का संदेश देती पानी की बूंद के रूप में भी नजर आए। प्रतियोगिता में रुचिका ने प्रथम, प्रतिभा ने द्वितीय परविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।