पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पेट्रोल पंपों पर लूटपाट के 3 अभियुक्त रिमांड पर

दो पेट्रोल पंपों पर लूटपाट के 3 अभियुक्त रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25-26अक्टूबर की रात को आदमपुर-दड़ौली रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जिला अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जहां अदालत ने आरोपी सिरसा के गांव चांदीवाल निवासी राहुल, फतेहाबाद के बनगांव निवासी संदीप भूना के चौबारा निवासी मंदीप को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इनके बाकी साथियों का पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि करीब आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने दड़ौली रोड स्थित हिंद किसान सेवा केंद्र सतीश किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) पर कारिंदों को बंधक बनाकर तोड़फोड़ करते हुए पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूट ले गए थे।

बाप की हत्या के आरोपी बेटे को भेजा जेल

अग्रोहा| अग्रोहागांव में बाप की हत्या करने के मामले में आरोपी बेटे को पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे मृतक की प|ी से पुलिस पूछताछ कर रही है। अग्रोहा निवासी बलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि मंगलवार रात उसके चचेरे भाई तरसेम को उसके बेटे सुरेंद्र तरसेम की प|ी विद्यादेवी ने गले में फंदा डालकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बलजीत के बयान पर मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सुरेंद्र अपनी मां को निर्दोष बता रहा है। उसने कहा कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है और उसकी मां निर्दोष है। आईओ देवराज ने बताया कि आरोपी मां-बेटे से पूछताछ के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडा रस्सी बरामद कर ली है।