- Hindi News
- कर्मचारी निष्ठा से अपने कर्तव्य को निभाएं : शर्मा
कर्मचारी निष्ठा से अपने कर्तव्य को निभाएं : शर्मा
मंडी आदमपुर | ऑलहरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट कार्यकारिणी आदमपुर की ओर से शुक्रवार को आदमपुर-भादरा मार्ग स्थित सब डिवीजन कार्यालय में मासिक बैठक प्रधान बलवीर सैनी की अध्यक्षता में हुई। सचिव दीनदयाल शर्मा ने कर्मचारियों को संगठन की आगामी गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री अनिल विज का कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने वाले बयान का कर्मचारी स्वागत करते है। लेकिन इसके साथ-साथ सरकार को किसानों की समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को अपने कर्तव्य को ईमानदारी निष्ठा से निभाने की सलाह भी दी। इस अवसर पर अजमेर, सुभाष भाटिया कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।