इनेलो अध्यक्ष अरोड़ा आज आदमपुर में
मंडी आदमपुर | इनेलोके प्रदेशाध्यक्ष पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा 19 सितंबर को खैरमपुर रोड स्थित शगुन पैलेस में कार्यकर्ताओं की हलका स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता नरेंद्र नूनिया ने बताया कि अरोड़ा सुबह 9 बजे होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में 25 सितंबर को जींद मे होने वाले जननायक ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां सौंपेंगे। इस रैली को पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला महासचिव अजय सिंह चौटाला भी संबोधित करेंगे।