पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत के 15 नलके चोरी

ग्राम पंचायत के 15 नलके चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | आदमपुरमंडी ग्राम पंचायत द्वारा राहगीरों लोगों के लिए अलग-अलग जगह लगाए गए 15 नलके चोरी हो गए। सरपंच सुभाषचंद्र अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सरपंच सुभाषचंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कस्बे में अलग-अलग जगह पर दर्जनों नलके लगाए गए थे। ताकि लोगों को पेयजल कि समस्या ना रहे। इनमें से 15 नलके चोरों ने उड़ाए दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।