- Hindi News
- आदमपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी
आदमपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी
मंडी आदमपुर | आदमपुरराजकीय बहुतकनीकी संस्थान के फार्मेसी विभाग की ओर से गुरुवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य गजे सिंह, एचओडी जगमोहन सिंह, प्राध्यापक राकेश शर्मा बिजेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्र अशोक कुमार, विकास, राजेंद्र, रमेश, दिवांशु, सुमित, सुनील, संजय, रोशन, दीपक, सिमरनदीप, मनदीप ने नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान नए छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया। वहीं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने स्टाफ सदस्य विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कपिल भोरिया, नवीन अरोड़ा, सुरेश कुमार, महावीर सहरावत, बंसी लाल, मोनिका बंसल, सतबीर भगत आदि मौजूद थे।