- Hindi News
- आदमपुर विधानसभा के लिए स्थायी निगरानी टीम नियुक्त
आदमपुर विधानसभा के लिए स्थायी निगरानी टीम नियुक्त
मंडी आदमपुर | 15अक्टूबर को होने वाले आम विधानसभा चुनाव के लिए आदमपुर हलके के लिए स्थायी निगरानी टीम की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एमएल कौशिक ने बताया कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता हेमंत मित्तल (94163-87518) को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बीड़ बाबरान, घोड़ा फार्म, ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर, ढंढूर, राजीव नगर, ठसका, दुर्जनपुर, काजला, न्योली खुर्द, मल्लापुर, जाखोद खेड़ा, लाडवी, ढाणी पीरावली, चिकनवास, जगाण, महलसरा, मोठसरा, असरावां, फ्रांसी खासा महाजन के सभी बूथों के क्षेत्रों की चुनावी निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। उनके साथ एएसआई रणधीर सिंह (94163-89596) अपनी सेवाएं देंगे।