पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया

भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | कॉलेजरोड स्थित ज्ञानपीठ समिति आदमपुर के तत्वावधान में सोमवार को एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। भारतीय संस्कृति संस्कार विषय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अशोक आर्य ने शिरकत की। आर्य ने कहा कि देश का युवा पश्चिमीकरण की चपेट में आने से देश की संस्कृति संस्कार भूल चुका है। इससे देश में अश्लीलता, रेप मर्डर जैसी सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। इससे देश की प्राचीन संस्कृति पश्चिमी देशों की चकाचौंध में धूमिल पड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न संस्कृतियों के कारण ही पूरे विश्व में भारत को विविधताओं का देश माना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब देश का युवा पश्चिमी देशों की संस्कृति में रंगा नजर आएगा। समिति द्वारा युवाओं को भारतीय संस्कारों प्राचीन संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की गोष्ठी का आयोजन किया जाता है, जो सराहनीय है।