सुबह रात को सोते समय ब्रश करना जरूरी
मंडी आदमपुर | गांवखैरमपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीसवाल की ओर से दंत सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। इसमें सीएचसी के डॉ. द्वारकानाथ दंत चिकित्सक डॉ. अनुराधा ने बच्चों को दांतों की साफ-सफाई करने के बारे में बताया। इसके साथ उन्होंने दांतों की अनेक बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि हमें प्रतिदिन सुबह रात को सोते समय ब्रश अवश्य करना चाहिए तथा समय-समय पर दांतों की जांच भी करानी चाहिए। इस दौरान बच्चों को ब्रश टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बिमला देवी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस मौके पर दलीप सिंह, सुदेश कुमार, जगदीश चंद्र, राजकुमारी, ईश्वर राजेश्वरी सहित अन्य मौजूद थे।