- Hindi News
- स्थानीय प्रत्याशी उतारने को लेकर सीएम से मिले
स्थानीय प्रत्याशी उतारने को लेकर सीएम से मिले
आदमपुरहलके के कांग्रेस टिकट के आधा दर्जन दावेदारों ने रविवार को चंडीगढ़ में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलकर बाहरी प्रत्याशी के बजाए स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारने की मांग की। कांग्रेस के युवा हलका प्रधान विनोद बेनीवाल ने बताया कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के 10 उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया था जिनमें एक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया।
बचे 9 में से 6 उम्मीदवार स्थानीय हैं जबकि 3 बाहरी हैं। कांग्रेसी नेता कुरड़ाराम नंबरदार, भूपेंद्र बेनीवाल, भूपेंद्र कासनिया सतेंद्र मूंड ने बताया कि अगर स्थानीय नेता को कांग्रेस की टिकट मिलती है तो वे चुनाव के लिए जी जान लगा देंगे। पहले भी बाहरी प्रत्याशी के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सीएम हुड्डा ने सभी को स्थानीय नेता को ही आदमपुर हलके से प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया।