- Hindi News
- स्टेट बैंक ने राजकीय स्कूल को कंप्यूटर सेट दिया
स्टेट बैंक ने राजकीय स्कूल को कंप्यूटर सेट दिया
मंडी आदमपुर | भारतीयस्टेट बैंक शाखा मंडी आदमपुर द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के उद्देश्य से कम्प्यूटर सेट भेंट किया। शाखा प्रबंधक नरेश मेहता ने बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर साल इस तरह जनकल्याणकारी चीजें भेंट करता है। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ को बैंक द्वारा दी जा रही विभिन्न स्कीमों सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य सुभाष भांभू ने कहा कि बैंक द्वारा प्रदत कम्प्यूटर का बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस अवसर पर फील्ड ऑफिसर बीएल मीना तथा सीआरए साक्षी प्राध्यापक मनबीर, भूप सिंह, कमला, अमरसिंह जाणी, रविंद्र सिंह, महेंद्र गोदारा, सतपाल, राकेश, सुधीर कुमार, संदीप शर्मा, दीपिका, लीला देवी, मिडिल हेड सोमेश कुमार आदि मौजूद थे।