ऋण वितरण और किसान गोष्ठी
मंडी आदमपुर | सर्वहरियाणा ग्रामीण बैंक के अधीन आने वाली आदमपुर ब्लॉक की सभी शाखाओं की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक परमजीत सिंह के निर्देशन में सोमवार को व्यापार मंडल धर्मशाला में किसान गोष्ठी ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। समारोह में प्रबंधक शर्मा ने एनपीसी लाइट, सोलर लाइट, केसीसी स्कीम, शिक्षा ऋण प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समारोह में ग्रामीण बैंक की आठ शाखाओं ने 3 करोड़ 86 लाख ऋण की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर प्रदीप जैन, मनोज भाटिया, लोकेश बेनीवाल, रामकुमार, पवन शर्मा, अनिल आदि थे।